Search

Ranchi News : डीसी ने नगड़ी में EVM वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Ranchi : डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आज नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया. निरीक्षण का उद्देश्य वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का नियमित मूल्यांकन करना था. इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी की कार्यशीलता और संपूर्ण परिसर की निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया.
 
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम वेयर हाउस के संचालन एवं सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक प्रावधान का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. डीसी ने मंजूनाथ भजंत्री ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक माह निर्धारित समय पर वेयर हाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन समय पर निर्वाचन आयोग को भेजा जाए.

मौके पर प्रशिक्षु आईएएस (IAS Probationer) आस्था शरण, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, अंचल अधिकारी, नगड़ी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगड़ी समेत अन्य पदाधारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही