Search

 
 
 

Ranchi  News : समाहरणालय में DC का औचक निरीक्षण, बिना ID कार्ड मिले क्लर्क को शो कॉज

मंजूनाथ भजन्त्री ने आज समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति जांची और अनुपस्थित कर्मियों के अवकाश आवेदन का सत्यापन कराया. उपायुक्त ने कहा कि कार्यालयों में अनुशासन और समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिए.
 

Ranchi : मंजूनाथ भजन्त्री ने आज समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति जांची और अनुपस्थित कर्मियों के अवकाश आवेदन का सत्यापन कराया. उपायुक्त ने कहा कि कार्यालयों में अनुशासन और समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिए. 

 

निरीक्षण के दौरान पंचायती राज कार्यालय में एक लिपिक बिना आईडेंटिटी कार्ड के कार्य करते मिला. इस पर उपायुक्त ने संबंधित कर्मी को शो कॉज करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी कार्यालयों में कर्मचारियों के टेबल पर नेम प्लेट लगाने और पहचान पत्र अनिवार्य रूप से धारण करने को कहा, ताकि आम लोगों को संबंधित कर्मियों की पहचान में परेशानी न हो.

 

अनुकंपा पर नियुक्त कर्मियों के प्रशिक्षण पर जोर

उपायुक्त ने विभिन्न कार्यालयों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त कर्मियों को दिए गए कार्यों की भी जानकारी ली. उन्होंने कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया कि ऐसे कर्मियों को कार्यों का समुचित प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से पूरा कर सकें.

 

अग्निशामक यंत्रों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश

समाहरणालय भवन के विभिन्न तलों पर लगे अग्निशामक यंत्रों की भी जांच की. उपायुक्त ने जिला नजारत उपसमाहर्त्ता को निर्देश दिया कि सभी फ्लोर पर फंक्शनल अग्निशामक यंत्र उपलब्ध रहें. उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

इसके अलावा भवन की छत का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया. बरसात को देखते हुए पानी जमा नहीं होने देने और चौकीदारों को 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया.


कुष्ठ पीड़ितों की पानी समस्या पर तत्काल निर्देश

निरीक्षण के दौरान तीसरी मंजिल पर खड़े एक व्यक्ति ने निर्मल आवास परिसर में रहने वाले कुष्ठ पीड़ित परिवारों के लिए पानी की समस्या बताई. इस पर उपायुक्त ने संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल बोरिंग कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, नजारत उपसमाहर्त्ता सुदेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही