Search

 
 
 

Ranchi News : थैलेसीमिया व सिकल सेल मरीजों के लिए रेलवे पास की मांग, DRM को सौंपा ज्ञापन

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रांची रेलवे मंडल के डीआरएम के.एन. सिंह से मुलाकात कर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने हटिया स्थित डीआरएम कार्यालय में रक्त विकार से पीड़ित मरीजों की समस्याओं को सामने रखा.
 

Ranchi : लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रांची रेलवे मंडल के डीआरएम के.एन. सिंह से मुलाकात कर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने हटिया स्थित डीआरएम कार्यालय में रक्त विकार से पीड़ित मरीजों की समस्याओं को सामने रखा.

Uploaded Image
संगठन की ओर से कहा गया कि थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया और हीमोफीलिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज दिव्यांग श्रेणी में आने के बावजूद रेलवे रियायती पास से वंचित हैं. प्रतिनिधिमंडल ने इन मरीजों के लिए स्थायी रेलवे रियायती पास जारी करने की मांग की.

 

इसके अलावा रेलवे पास बनाने की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों व्यवस्था जारी रखने, हटिया और रांची रेलवे मंडल में रक्तदान शिविर चलाने और पीड़ित बच्चों के लिए पेंटिंग, नाटक, शिक्षा और इलाज में सहयोग की मांग भी रखी गई.


डीआरएम के.एन. सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया. प्रतिनिधिमंडल में नदीम खान, संजय टोप्पो, सुजाता कुमारी समेत कई लोग शामिल थे.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही