Search

Ranchi News : मांडर में विकास कार्यों को गति, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दो योजनाओं की रखी आधारशिला

Ranchi: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्रामीण विकास को बढ़ावा देते हुए दो अहम योजनाओं की शुरुआत की. उन्होंने कोरांबी गांव में नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन का शिलान्यास किया, वहीं सकरा (हेल टोली) में अखड़ा निर्माण कार्य की आधारशिला रखी.
 
दौरे के दौरान मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे लगातार गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसे योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है.

मंत्री ने भरोसा जताया कि शुरू की गई दोनों परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी होंगी और स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन से ही उन्हें काम करने की प्रेरणा मिलती है और उसी भावना के साथ वे क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाती रहेंगी. इस मौके पर कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी और कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही