Search

 
 
 

Ranchi News : जिला स्तरीय मादक पदार्थ जागरूकता अभियान का समापन, 600 खिलाड़ियों ने लिया भाग

जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया.  कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है.
 

Ranchi : मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए रांची जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय विशेष जागरूकता अभियान का रविवार को भव्य समापन हुआ. खेल और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से चलाए गए इस अभियान में जिले भर के करीब 600 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया. जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया.  कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है.

 

इस अभियान में रांची जिले के सभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों, खेलो इंडिया केंद्रों, डे-बोर्डिंग केंद्रों और विभिन्न खेल अकादमियों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. आयोजन के तहत प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया. इसके अलावा फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. पारंपरिक खेल रस्सा-कशी भी आकर्षण का केंद्र रहा. वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों और युवाओं ने नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त समाज के संदेश को चित्रों में उकेरा.

 

कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला खेल समन्वयक आशीष कुमार बनर्जी की अहम भूमिका रही. साथ ही मुकेश कुमार, राजू साहू, तपन राऊत, करुणा पूर्ति, अभिषेक, संतोषी साहू, रोशन और रोहित ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. समापन समारोह में शिवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी एक प्रभावी माध्यम हैं. उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने तथा मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही