Search

 
 
 

Ranchi News : छोटे भाई को जलाने के आरोप में बड़ा भाई गिरफ्तार

पुलिस ने पुनदाग बस्ती निवासी सलीम अंसारी और उसकी पत्नी को जला कर मारने की कोशिश में बड़े भाई लतीफ अंसारी को गिरफ्तार किया है. पुनदाग पुलिन ने घटना की जांच के दौरान CCTV फुटेज की जांच की.
 
झारखंड की अपराध की खबरें

Ranchi : पुलिस ने पुनदाग बस्ती निवासी सलीम अंसारी और उसकी पत्नी को जला कर मारने की कोशिश में बड़े भाई लतीफ अंसारी को गिरफ्तार किया है. पुनदाग पुलिन ने घटना की जांच के दौरान CCTV फुटेज की जांच की. इसमें लतीफ अंसारी को सलीम के कमरे में ताला बंद कर खिड़की से पेट्रोल डाल कर आग लगाने का डिटेल मिला. इसके बाद पुलिस ने लतीफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल लतीफ अंसारी से पूछताछ की जा रही है.

 

उल्लेखनीय है कि बुधवार देर रात पुनदाग बस्ती में सलीम अंसारी और उसकी पत्नी को जला कर मारने की कोशिश की गई थी. इस क्रम में पति-पत्नी जिस कमरे में सो रहे थे उसे बाहर से ताला बंद कर किसी ने कमरे में आग लगा दी. पति-पत्नी द्वारा शोर मचाने के बाद बस्ती के लोगों ने दरवाजा तोड़ कर दोनों को बाहर निकला.

 

आगजनी की इस घटना में पति-पत्नी आंशिक रूप से जल गए. दोनों को देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सलीम अंसारी 17% और इशरत जहां 7% जली है. दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही