Search

 
 
 

Ranchi News : जमीन विवाद में हुई बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, 48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में हुई बुजुर्ग की हत्या का 48 घंटे के भीतर खुलासा हो गया है. तमाड़ पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी कुंडीला महतो (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की दाउली भी बरामद कर लिया गया है.
 

Ranchi :   जमीन विवाद में हुई बुजुर्ग की हत्या का 48 घंटे के भीतर खुलासा हो गया है. तमाड़ पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी कुंडीला महतो (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की दाउली भी बरामद कर लिया गया है. 

 

जानकारी के अनुसार, बीते 24 जून को तमाड़ थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू की. जांच में पता चला कि मृतक गोविंद महतो (70 वर्ष) और आरोपी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.

 

घटना वाले दिन गोविंद महतो अपने खेत में बीज डालने गया था. बीज डालने के बाद वह खेत के नीचे छांव में बैठा था. इसी दौरान कुंडीला महतो (50 वर्ष) पीछे से आया और लोहे के दाउली से गोविंद के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही