Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: बजाज फाइनेंस के MD-CEO समेत प्रबंधकों पर FIR, महिला कारोबारी का CIBIL खराब करने का आरोप

Ranchi :  राजधानी रांची के साइबर क्राइम थाना में Bajaj Finance Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) Rajeev Jain समेत कई शाखा प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मामला रांची की महिला कारोबारी अनामिका अग्रवाल की शिकायत पर अदालत के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ है.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi :  राजधानी रांची के साइबर क्राइम थाना में Bajaj Finance Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) Rajeev Jain समेत कई शाखा प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मामला रांची की महिला कारोबारी अनामिका अग्रवाल की शिकायत पर अदालत के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी के अधिकारियों ने अज्ञात जालसाजों के साथ मिलकर पीड़िता के पैन और आधार कार्ड का दुरुपयोग करते हुए उनके नाम पर फर्जी तरीके से कई लोन स्वीकृत कर दिए. आरोप है कि इसके बाद लोन की अदायगी नहीं होने पर अनामिका अग्रवाल का सिबिल (CIBIL) स्कोर बुरी तरह प्रभावित हो गया.

मामले का खुलासा तब हुआ, जब रांची के कांके रोड स्थित मानसरोवर अपार्टमेंट निवासी अनामिका अग्रवाल अपने ब्यूटी पार्लर कारोबार के विस्तार के लिए Bank of Baroda पहुंचीं. उन्होंने बैंक से अपनी ओवरड्राफ्ट सुविधा को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने के लिए आवेदन दिया था. इसी दौरान बैंक प्रबंधन ने बताया कि उनके नाम पर बजाज फाइनेंस से पहले से तीन लोन संचालित हैं, जिसके कारण उनका सिबिल स्कोर गिरकर 628 पहुंच गया है.

यह जानकारी मिलने के बाद महिला हैरान रह गईं. उनका आरोप है कि उन्होंने कभी बजाज फाइनेंस से कोई लोन नहीं लिया, बावजूद इसके उनके नाम पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कर्ज बांट दिया गया. इतना ही नहीं, बाद में उनसे लोन चुकाने का दबाव भी बनाया गया.

इसके बाद अनामिका अग्रवाल ने रांची सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई. मामले की सुनवाई के बाद अदालत के निर्देश पर रांची साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही