Search

Ranchi News : टेंडर विवाद में को लेकर अभियंताओं पर एफआईआर, मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में टेंडर निपटारे के दौरान ठेकेदार के साथ मारपीट की घटना हुई है. मारपीट की घटना के बाद दो अभियंताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. संवेदक राणा रणजीत सिंह ने अभियंता दीपक महतो और एई रमेश टुडू पर मारपीट, गाली-गलौज, पैसे और सोने की चेन छीनने समेत रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में टेंडर निपटारे के दौरान ठेकेदार के साथ मारपीट की घटना हुई है. मारपीट की घटना के बाद दो अभियंताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. संवेदक राणा रणजीत सिंह ने अभियंता दीपक महतो और एई रमेश टुडू पर मारपीट, गाली-गलौज, पैसे और सोने की चेन छीनने समेत रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है.

राणा रणजीत सिंह रातू थाना क्षेत्र के पिर्रा गांव के रहने वाले हैं. उनके मुताबिक वह टेंडर संबंधी जानकारी लेने के लिए दोनों अभियंताओं के पास गए थे. वहां उनसे एक सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराया गया. विरोध करने पर कथित तौर पर उनका मोबाइल छीनकर पटक दिया गया और डंडे से हमला किया गया, जिससे उनकी आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी.

पुलिस को मिली शिकायत में कहा गया है कि मारपीट के दौरान उनकी जेब से 50 हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी छीन लिया गया. साथ ही एसटी/एससी एक्ट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई. एई रमेश टुडू पर डेढ़ लाख रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही