Ranchi : मंगलवार (12 मई) की सुबह करीब 4:00 बजे करम टोली चौक के निकट स्थित LEVEE TAVERN रेस्टोरेंट एवं बार में भीषण आग लग गई. इस आगलगी में रेस्टोरेंट का सब कुछ जलकर खाक हो गया है. करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची. जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका.

आग पर काबू पाने के बाद levee tavern रेस्टुरेंट से बाहर निकलते दमकलकर्मी.
यह रेस्टोरेंट करम टोली चौक से जेल मोड जाने वाले रास्ते पर हीरो शोरूम के ठीक बगल में स्थित है. रेस्टुरेंट के कर्मचारियों ने बताया की सुबह करीब 4:00 बजे उन्हें रेस्टोरेंट में आग लगने का पता चला. धुआं निकल रहा था. उन्होंने तत्काल होटल के GM को खबर की. इसके बाद अग्निशमन विभाग को फोन किया गया.

पानी की बौछाड़ से आग पर काबू पाते दमकलकर्मी.
अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां सुबह करीब 5:00 आग बुझाने पहुंची. करीह दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाया. आग इतनी भीषण लगी थी कि रेस्टोरेंट के अंदर सब कुछ जला हुआ है. रेस्टोरेंट पूरी तरह से आग के चपेट मे आ गया.

levee tavern रेस्टुरेंट का सबकुछ जल कर खाक हो गया.
आग किस वजह से लगी रेस्टोरेंट के अधिकारी बताने में असमर्थ है. हालांकि कुछ लोग शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात कह रहे हैं. फिलहाल अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है. आग लगने से लाखों रुपए की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है. रेस्टोरेंट के अंदर टेबल, कुर्सियां, AC की पाइपलाइन सब जलकर खाक हो चुका हैं.

आग बुझने के बाद रेस्टुरेंट के हताश व दुखी कर्मचारी व अन्य लोग.
कुछ स्थानीय लोगों ने बताया की इस रेस्टोरेंट में ऊपर के एक फ्लोर पर रूफटॉप बार है. कोर्ट के आदेश के बाद यह बंद हो गया था, फिर कुछ दिनों के लिए यह चालू हुआ था. लेकिन फिर से रूफ टॉप बार बंद हो गया है. जिससे होटल संचालक को काफी क्षति हो रही थी. हालांकि, अगलगी की इस घटना में रूफ टॉप बार एवं नीचे के एक हालनुमा रूम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इसे आग से बचा लिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment