Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : हरमू हाउसिंग कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पांच हिरासत में

रांची पुलिस ने देह व्यापार के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी में छापेमारी कर दो युवती समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है.
Advertisement
Advertisement

Radha Raman

Ranchi :   रांची पुलिस ने देह व्यापार के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी में छापेमारी कर दो युवती समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है.


जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई.


इस दौरान मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया. फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. छापेमारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है.


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही