Search

Ranchi News : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रिम्स-2 निर्माण का किया विरोध

Ranchi : रिम्स 2 के निर्माण कार्य का पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने विरोध जताया. चंपाई सोरेन से आज मिलने के लिए नगड़ी गांव के लोग पहुंचे. ग्रामीणो से मिलकर चंपाई सोरेन ने घंटों बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझा.
 
घंटों चली बातचीत के बाद चंपाई सोरेन ने कहा कि सरकार को रिम्स 2 का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगड़ी में रहने वाले गांव वालों से एक बार बातचीत करनी चाहिए थी. रिम्स 2 बनने के बाद वहां के ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.

नगड़ी की जमीन उपजाऊ जमीन है, सरकार को इस जमीन के बदले किसी दूसरी जमीन की तलाश करनी चाहिए. चंपाई सोरेन ने कहा कि सरकार को आदिवासियों के हित में फैसले लेने चाहिए. उनकी परेशानी को समझना चाहिए.

चंपाई सोरेन ने कहा कि आने वाले 10 दिनों में लाखों की संख्या में आदिवासी समाज एकजुट होकर नगड़ी पहुंचेंगे और रिम्स 2 का निर्माण कार्य रोकने का काम करेंगे. सरकार को अपना निर्णय वापस लेकर आदिवासी और किसान को वह जमीन देनी होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही