Search

 
 
 

Ranchi News : मणिटोला मां काली मंदिर में बड़ा पूजा 16 को, तैयारी पूरी

हिनू के मणिटोला स्थित मां काली मंदिर में बड़ा पूजा (वार्षिकोत्सव) का आयोजन शनिवार को होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. बड़ा पूजा की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम में पांरपरिक वाद्ययंत्रो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इसमें हजारों श्रद्दालुओं ने हाजिरी लगाई. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मां काली से प्रार्थना की गई.
 

Ranchi : हिनू के मणिटोला स्थित मां काली मंदिर में बड़ा पूजा (वार्षिकोत्सव) का आयोजन शनिवार को होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. बड़ा पूजा की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम में पांरपरिक वाद्ययंत्रो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इसमें हजारों श्रद्दालुओं ने हाजिरी लगाई. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मां काली से प्रार्थना की गई. 

 

शोभायात्रा मुख्य पुजारी रामेश्वर पासवान के आवास से निकाली गई. जो बालमंदिर मार्ग, पत्थर रोड, सीपीडब्ल्युडी ऑफिस मार्ग, अरगोड़ा अंचल, मणिटोला काली मंदिर मार्ग होते हुए कालीमंदिर प्रांगण पहुंची. जहां जय मां काली के जयकारे लगाए गए.

 

30 मुहल्लों के श्रद्धालु हुए शामिल 

तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में करीब 30 महुल्लों के श्रद्धालु शामिल हुए. जिसमें भूईयां टोली, देवी मंडप, लोहरा कोचा, मणिटोली समेत अन्य मुहल्ले शामिल हुए. मंदिर तक पहुंचने वाले सभी मुख्य मार्गों पर भोलेनाथ के थीम पर लाईटिंग लगाई गई है.

 

लाखों लरी लगाकर पूजा को भक्ति मय बना दिया गया. 16 मुख्य द्वार बनाए गए है. ढाक बजाने वाले मुख्य रूप से सिंहभूम से किशोर नायक की टीम को बुलाया गया है. इसमें लाखों श्रद्धालुओं की निगरानी रखी जाएगी, जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है. श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए सैकडों वोलिंटियर तैनात किए गए है.

 

1978 से शुरू हुई मां काली मंदिर पूजा आज भव्य रूप से ले चुका है. हर साल पारंपरिक वाद्ययंत्र से पूजा पाठ होती आई, लेकिन इस बार भक्तों के लिए मां काली मंदिर पूजा महोत्सव में भव्य गंगा आरती की जाएगी. इसके साथ ही जागरण का आयोजन होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही