Search

 
 
 

Ranchi News : कचरे से भरा जा रही है आवास बोर्ड की बेशकीमती जमीन

झारखंड राज्य आवास बोर्ड के भूखंड-2 को नगर निगम द्वारा कचरे से भरा जा रहा है. आवास बोर्ड ने नगर निगम से इस जमीन को BIO SOIL से भरने का अनुरोध किया था. आवास बोर्ड की यह जमीन( भूखंड-2) बेशकीमती है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  झारखंड राज्य आवास बोर्ड के भूखंड-2 को नगर निगम द्वारा कचरे से भरा जा रहा है. आवास बोर्ड ने नगर निगम से इस जमीन को BIO SOIL से भरने का अनुरोध किया था. आवास बोर्ड की यह जमीन( भूखंड-2) बेशकीमती है. आवास बोर्ड ने पहले इस जमीन पर मॉल बनाने के लिए एक ठेकेदार को दिया था. लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध और हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस जमीन का आवंटन रद्द किया गया था.

 

Uploaded Image

 

आवास बोर्ड अब इस जमीन का इस्तेमाल कल्याणकारी कार्यों के लिए करना चाहता है. इसका उल्लेख नगर को लिखे गये पत्र में किया गया है. बोर्ड ने रांची नगर निगम को लिखे पत्र में कहा है कि बोर्ड का भूखंड-2 Prime Location पर हैं. इस जमीन का इस्तेमाल कल्याणकारी कार्यों के लिए किया जाना है. जमीन में गड्ढा है. इसे भरने की जरूरत है. इसलिए आप इसे BIO SOIL से भरने के लिए उचित कार्रवाई करें.

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही