Search

 
 
 

Ranchi News: मलसिरिंग के सरकारी विद्यालय में IIIT रांची का ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान’

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची की उन्नत भारत अभियान (UBA) टीम ने गोद लिए गए गांव मलसिरिंग के सरकारी विद्यालय में शुक्रवार को "साइबर सुरक्षा जागरूकता" को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया.
 

Ranchi: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची की उन्नत भारत अभियान (UBA) टीम ने गोद लिए गए गांव मलसिरिंग के सरकारी विद्यालय में शुक्रवार को "साइबर सुरक्षा जागरूकता" को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्रों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना था.

 

कार्यक्रम की शुरुआत उन्नत भारत अभियान के समन्वयक डॉ. संधीर कुमार सिंह ने की. उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

इसके बाद डॉ. रोशन सिंह, डॉ. अंकिता और डॉ. ऋषिकेश दत्त तिवारी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड के उपयोग, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा साइबर अपराधों की पहचान जैसे विषयों पर सरल और व्यवहारिक सुझाव दिए. इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और चर्चा में सक्रिय भागीदारी निभाई.

 

संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल युग में विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा की जानकारी अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने उन्नत भारत अभियान टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की प्रेरणा दी.

 

कार्यक्रम के माध्यम से ट्रिपल आईटी रांची ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की. संस्थान उन्नत भारत अभियान के तहत समाज से जुड़कर शिक्षा, जागरूकता और तकनीकी ज्ञान के प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही