Ranchi : झारखंड में एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिसकर्मियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. स्पेशल ब्रांच ने हवाई अड्डा सुरक्षा में प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले 141 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के इंटरव्यू की तिथि 11 और 12 जून तय की है.
डीजीपी के निर्देश पर APSU पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने वाले पुलिसकर्मियों को ही इंटरव्यू में शामिल किया जाएगा. इस संबंध में राज्य के सभी एसएसपी और एसपी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं.
स्पेशल ब्रांच ने संबंधित जिलों को सूचीबद्ध जवानों को समय पर रांची भेजने का निर्देश दिया है. इंटरव्यू में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों को वर्दी, विभागीय पहचान-पत्र और शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment