Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की परीक्षा 19 को, कड़ाई से होगा प्रोटोकॉल का पालन

झारखण्ड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की परीक्षा 19 जुलाई को होना है. यह परीक्षा झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित है. इसमें हजारों विद्यार्थी शामिल होंगे. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखण्ड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की परीक्षा 19 जुलाई को होना है. यह परीक्षा झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित है. इसमें हजारों विद्यार्थी शामिल होंगे. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत ने की.

Uploaded Image
 
इस बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक शामिल हुए. इसके अलावा अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, बुंडू भूमि सुधार उप समाहर्ता छविबाला बारला समेत अन्य परीक्षा से संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.

 

इसे भी पढ़ें:

 

बैठक में परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए विस्तार से चर्चा की गई. केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, विद्यार्थियों की सुविधा और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए. मालूम हो कि तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होना है.

 

परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था का पूरा करने के निर्देश दिए गए.इसके लिए सभी केंद्र अधीक्षकों से परीक्षा के दिन निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिए. प्रशासन द्वारा परीक्षा को नकल-मुक्त, शांतिपूर्ण कराने के लिए पूर्ण तैयारी की है. परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि परीक्षा के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ से बचें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही