Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: 99,639 करोड़ के निवेश से बदलेगी झारखंड की तस्वीर, 14 MoU पर हुए हस्ताक्षर

Ranchi: राष्ट्रीय हितधारक परामर्श (National Stakeholders' Consultation) के समापन सत्र में झारखंड सरकार ने उद्योग, डिजिटल परिवर्तन और पर्यटन को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कुल 14 सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए. इन समझौतों के माध्यम से राज्य में 99,639 करोड़ के प्रस्तावित निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उद्योग विभाग के तहत जिंदल स्टील लिमिटेड ने 40,000 करोड़ और जिंदल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड ने 30,000 करोड़ के निवेश समझौते किए। यह निवेश राज्य की औद्योगिक विकास क्षमता और निवेशकों के बढ़ते भरोसे का संकेत माना जा रहा है.

 

डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग ने गूगल क्लाउड और वाधवानी ग्रुप के साथ तकनीकी ढांचे के विस्तार एवं ई-गवर्नेंस परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समझौते किए.

 

पर्यटन क्षेत्र में टाटा मोटर्स के साथ माइनिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने तथा ईजमाईट्रिप प्लानर्स के साथ पर्यटन संवर्धन और पर्यटकों तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही