Search

 
 
 

Ranchi News : JIO फाइबर लगाने पहुंचे कर्मी ने की युवती से छेड़छाड़, FIR

राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में JIO फाइबर लगाने पहुंचे एक कर्मी पर युवती के साथ गलत हरकत करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है. मामले को लेकर पीड़िता की शिकायत पर कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में JIO फाइबर लगाने पहुंचे एक कर्मी पर युवती के साथ गलत हरकत करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है. मामले को लेकर पीड़िता की शिकायत पर कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

जानकारी के अनुसार, अरसण्डे इलाके की रहने वाली एक युवती ने घर में इंटरनेट कनेक्शन लगवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी. इसके बाद फाइबर लगाने के लिए दो लोग घर पहुंचे. पहले दिन घर की KYC प्रक्रिया पूरी की गई और छत पर उपकरण लगाने का काम किया गया. अगले दिन इंस्टॉलेशन पूरा करने के लिए एक कर्मी दोबारा घर पहुंचा.

 

आरोप है कि उस समय युवती घर में अकेली थी. इसी दौरान कर्मी राउटर लेने के बहाने घर के अंदर घुस गया और युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. पीड़िता ने विरोध करते हुए खुद को बचाया और कमरे में बंद कर लिया.

 

बाद में उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजन जब मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था. घटना के बाद पीड़िता ने कांके थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही