Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : अस्पताल लिफ्ट सिस्टम सुधार के लिए बैठक, 24 घंटे निगरानी व ऑडिट के निर्देश

अस्पताल परिसर में मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा और सुविधा को मजबूत करने के लिए अपर चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रिम्स अस्पताल परिसर में मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा और सुविधा को मजबूत करने के लिए अपर चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई.


बैठक में लिफ्ट संचालन कंपनियों के प्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए. इसमें लिफ्ट के सुचारु संचालन, आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी समस्याओं और ढांचे से जुड़ी बातों पर विस्तार से चर्चा हुई.


कंपनियों ने बताया कि अस्पताल की लिफ्टों में ऑटोमेटेड रेस्क्यू डिवाइस, इमरजेंसी अलार्म, इमरजेंसी लाइट, इंटरकॉम और डोर सेंसर पूरी तरह से काम कर रहे हैं. प्रशासन ने इन दावों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.


लिफ्ट में फंसने जैसी स्थिति से निपटने के लिए 25 मई से 30 मई 2026 तक विशेष प्रशिक्षण सप्ताह आयोजित किया जाएगा. इसमें लिफ्ट ऑपरेटरों को रेस्क्यू और इवैक्यूएशन की ट्रेनिंग दी जाएगी.


लिफ्ट कंपनी ने बताया कि डोर सेंसर पर गुटखा और पान थूकने से सेंसर खराब हो रहे हैं, जिससे लिफ्ट बार बार बंद हो रही हैं. इस पर अस्पताल प्रशासन ने चिंता जताते हुए लोगों से परिसर को साफ रखने और सहयोग करने की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि भविष्य में कंपनियों की सख्त निगरानी की जाएगी और सभी लिफ्टों का नियमित सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा.


अपर चिकित्सा अधीक्षक ने निर्देश दिया कि लिफ्ट मरीजों के लिए जीवन रक्षक सुविधा है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी कंपनियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के साथ निर्बाध संचालन सुनिश्चित करना होगा. इसके अलावा हर लिफ्ट में आपातकालीन संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है और इसकी मासिक समीक्षा की जाएगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही