Search

 
 
 

Jamshedpur News : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का सड़क दुर्घटना में निधन

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर जताया शोक

मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस अध्यक्ष

Ranchi News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, ‘झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जी की सुपुत्री का असामयिक निधन अत्यंत हृदयविदारक है. दीपिका जी से बात कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं. इस असीम दुःख की घड़ी में हम सभी उनके और पूरे परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को संबल प्रदान करें.’

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दु:ख

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Ranchi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जमशेदपुर में हुए हृदयविदारक सड़क हादसे में झारखंड सरकार की मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह की बेटी त्रिशा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. 

राहुल गांधी ने 'X' पर लिखा, 'जमशेदपुर में हुए हृदयविदारक सड़क हादसे में झारखंड सरकार में मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी त्रिशा के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. दीपिका जी से बात कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से सांत्वना दी. इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके और पूरे परिवार के साथ हैं.'

तृषा सिंह पंचतत्व में विलीन, पिता रत्नेश ने दी मुखाग्नि

अंतिम यात्रा पर तृषा सिंह

Ranchi News: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया. धुर्वा स्थित सीठियो श्मशान घाट पर पिता रत्नेश सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी. इसके साथ ही तृषा पंचतत्व में विलीन हो गईं.

तृषा की अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्यों के अलावा मंत्री, विधायक और कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. बड़ी संख्या में लोग भी अंतिम विदाई देने पहुंचे. नम आंखों से लोगों ने तृषा को श्रद्धांजलि दी. अंतिम यात्रा के दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा.

इससे पहले तृषा सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए सीठियो श्मशान घाट लाया गया. घाट पर कांग्रेस के कई विधायक और मंत्री मौजूद रहे. परिवार के सदस्य भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचे. दोनों ने परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की. कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन वहां से रवाना हो गए.

तृषा के निधन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है. अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

Hazaribagh News : मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी के निधन पर उमाशंकर अकेला ने जताया शोक

उमाशंकर अकेला.


Hazaribagh News : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह की सड़क हादसे में मौत पर बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इसे हृदयविदारक घटना बताते हुए बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की. कहा कि कम उम्र में किसी अपने को खोना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक होता है. तृषा सिंह का असामयिक निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

तृषा सिंह के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने जताया दु:ख

परिमल नाथवानी, राज्यसभा सांसद

Ranchi News: सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के असमायिक निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने मंत्री उनके परिवार के प्रति गहरा दुख जताया. 

मंत्री को भेजे शोक संदेश में परिमल नथवाणी ने कहा कि कम उम्र में बेटी को खोना माता-पिता के लिए बहुत बड़ा दुख है. इस नुकसान की भरपाई किसी भी तरह नहीं की जा सकती. सांसद परिमल नथवाणी ने अपने और अपने परिवार की ओर से दिवंगत को श्रद्धांजलि दी.

मंत्री दीपिका की बेटी की असामयिक मौत पर सुदेश महतो ने जताया शोक

सुदेश महतो

Ranchi : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की मौत पर दुख जताया है.  उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर में हुआ यह भीषण सड़क हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. हादसे में चार लोगों का असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक है.

सुदेश महतो ने दुर्घटना में दिवंगत सभी लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की.  उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस कठिन और दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक-संतप्त सभी परिवारों के साथ हैं. 

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बेटी तृषा के निधन पर जताया शोक

सीएम पहुंचे मंत्री आवास

Ranchi News: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का शव रांची स्थित उनके आवास लाया गया है. मंत्री के आवास पर सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और चमरा लिंडा पहुंचे हैं. इससे पहले से ही  राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की समेत कांग्रेस और गठबंधन के सभी विधायक और नेता मौजूद हैं. वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे हैं. वहीं नेता के आने का सिलसिला जारी है. वहीं भाजपा नेता सीता सोरेन के अलावा दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा भी वहां मौजूद हैं.

दूसरी ओर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के अलावा सरकार के आला अफसर भी मौजूद हैं. साथ ही अफसरों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे और शुभचिंतक पहुंचे हैं. खबर है कि तृषा का अंतिम संस्कार रांची के धुर्वा में होगा. 


हृदयविदारक घटना की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है. घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य के सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने गहरा दुख जताया. शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

यहां बता दें कि जमशेदपुर जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के करीब 3 से 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 लोगों की मौत हो गयी. घटना के बारे में बताया गया कि सड़क किनारे ब्रेकडाउन ट्रक खड़डी थी, जिसमें तेज रफ्तार सफेद कार पीछे से जा घुसी. उसी कार में तृषा समेत 4 लोग सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई.

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पर जुटे नेता, बेटी का शव आने का इंतजार

दीपिका पांडेय का आवास

Ranchi News: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का शव रांची स्थित आवास लाया जा रहा है. हृदयविदारक घटना की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है. घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य के सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने गहरा दुख जताया. शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.


इधर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के स्मार्ट सिटी स्थित आवास पर सुबह से ही परिजनों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, अधिकारी और कांग्रेस के नेता आवास पहुंच रहे हैं.


मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री हफीजुल हसन, विधायक सरयू राय, राजेश कच्छप, श्वेता सिंह और भूषण बाड़ा समेत कई नेता आवास पहुंचे. कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी और अन्य नेता भी परिवार से मिलने पहुंचे और संवेदना जतायी.


डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी आवास पहुंचे. अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. आवास के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है. वाहनों की लंबी कतार लगी है. सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गयी है.


परिजन सुबह से ही आवास पहुंचने लगे थे. सभी को तृषा सिंह के शव के पहुंचने का इंतजार है. खबर लिखे जाने तक शव आवास नहीं पहुंचा था. आवास पर मौजूद लोग और नेता परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया, कहा-संतान खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता

Lagatar Desk: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने जमशेदपुर में हुई सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि एक मां के लिए संतान को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. 

Uploaded Image

मंत्री संजय यादव ने जताया दुख

श्रम मंत्री संजय यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में साथी बहन दीपिका पांडेय सिंह जी की सुपुत्री तृषा सिंह सहित चार लोगो के असामयिक निधन की दुखद खबर सुनकर मन बेहद दुःखी है. दीपिका जी और पूरे परिवार के लिए यह अपार पीड़ा की घड़ी है. इस कठिन समय में मेरी पूरी संवेदना और प्रार्थना उनके साथ है.

Uploaded Image

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

कांग्रेस

जमशेदपुर में एनएच पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री के असामयिक निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरा शोक जताया है.

दोनों नेताओं ने कहा कि घटना की खबर से वे बेहद मर्माहत और स्तब्ध हैं. उन्होंने कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस कठिन समय में पूरी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी दीपिका पांडेय सिंह और उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

मरीन ड्राइव पर ब्रेकडाउन ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

दुर्घटनाग्रस्त कार

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के करीब 3 से 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. सड़क पर ब्रेकडाउन होने के कारण खड़े ट्रक में तेज रफ्तार सफेद कार पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि कार सवार लोग पश्चिम बंगाल से जमशेदपुर लौट रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

हादसे में मृतकों की पहचान सार्थक, वंशिका, नमन गुप्ता और तृषा के रूप में बताई गई है. मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा भी शामिल हैं.

हादसे के वक्त मंत्री दीपिका पांडेय सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र महगामा में थीं. घटना की जानकारी मिलने के बाद वह जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

दुर्घटनाग्रस्त कार

Jamshedpur News : डॉ. इरफान अंसारी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में हमारी छोटी बहन और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का निधन हो गया. उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह और पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.

Jamshedpur News : जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का निधन हो गया. हादसे की जानकारी सामने आने के बाद शोक की लहर है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद घटना की पुष्टि की. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में हमारी छोटी बहन और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का निधन हो गया. उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह और पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.

 

Uploaded Image

मंत्री इरफान अंसारी का पोस्ट

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपनी X पोस्ट में लिखा कि जमशेदपुर में NH पर हुए सड़क हादसे में हमारी बहन और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी व अन्य का निधन हो गया. उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह और पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

Uploaded Image

मुख्यमंत्री का X पोस्ट

 

जानकारी के मुताबिक दिपिका पांडेय सिंह के पति जमशेदपुर में रहते हैं. वहां वह सेल में काम करते हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौर गयी है.

 

Uploaded Image

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही