Search

 
 
 

Ranchi News : शादी की सालगिरह मनाने आए दंपती की कार का शीशा तोड़ गहने व नकदी ले उड़े बदमाश

जमशेदपुर निवासी रोहित गुप्ता अपनी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह मनाने रांची आए थे. वे मेन रोड स्थित भारत बेकरी में केक खरीदने पहुंचे. कार को सड़क किनारे लॉक कर दोनों कुछ देर के लिए दुकान के अंदर गए. वापस लौटने पर देखा कि कार के पिछले हिस्से का शीशा टूटा हुआ है और अंदर रखा हैंडबैग गायब है.
 
पीड़ित दंपती से पूछताछ करती पुलिस.

Ranchi : राजधानी रांची के मेन रोड पर अपराधियों ने एक दंपती को निशाना बनाते हुए उनकी खुशियों में खलल डाल दिया. शादी की सालगिरह मनाने आये दंपती की कार का शीशा तोड़कर गहने व नकदी से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए. 


जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर निवासी रोहित गुप्ता अपनी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह मनाने रांची आए थे. वे मेन रोड स्थित भारत बेकरी में केक खरीदने पहुंचे. कार को सड़क किनारे लॉक कर दोनों कुछ देर के लिए दुकान के अंदर गए. वापस लौटने पर देखा कि कार के पिछले हिस्से का शीशा टूटा हुआ है और अंदर रखा हैंडबैग गायब है.

 

दंपती ने बताया कि बैग में सोने के झुमके समेत अन्य आभूषण और करीब पांच हजार रुपये नकद थे. घटना की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. काफी खोजबीन के बावजूद बैग या आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका.

 

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पीड़ित की शिकायत पर लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

 

मेन रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में लगातार भीड़ रहने के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस का दावा है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही