Search

 
 
 

Ranchi News : बैंक कर्मी मौत केस में नया मोड़, अंगूठे पर मिले स्याही के निशान, पत्नी फरार

अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बैंक कर्मी विकास कुमार की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है. मृतक के भाई विक्की कुमार ने अरगोड़ा थाना में आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई है.
 
  • विकास के भाई ने अरगोड़ा थाना में आवेदन दिया
  • हत्या की आशंका जताईॉ

Ranchi :  अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बैंक कर्मी विकास कुमार की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है. मृतक के भाई विक्की कुमार ने अरगोड़ा थाना में आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई है.

 

परिजनों के अनुसार, विकास कुमार के शरीर पर कई संदिग्ध निशान थे और उसके बाएं हाथ के अंगूठे पर गहरे नीले रंग की स्याही जैसा निशान मिला था. वहीं बताया जा रहा है कि घटना के बाद से मृतक की पत्नी फरार है.

 

परिजनों का आरोप-पत्नी देती थी झूठे केस में फंसाने की धमकी 

पटना निवासी विक्की कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका छोटा भाई विकास कुमार रांची के एक निजी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत था. वह अपनी पत्नी शिवानी शंकर के साथ बुद्ध विहार रोड, अरगोड़ा में रहता था.

 

परिजनों के अनुसार, विकास कुमार अक्सर परिवार को फोन कर पत्नी से विवाद होने की जानकारी देता था. उसने यह भी बताया था कि पत्नी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी. मामले को सुलझाने के लिए कुछ दिन पहले माता-पिता भी रांची आए थे.

 

भाई ने हत्या की आशंका जताई

विक्की कुमार के मुताबिक, 10 मई की शाम उनकी मां को फोन कर बताया गया कि विकास कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और उसे पारस अस्पताल ले जाया गया है. बाद में पुलिस ने मौत की पुष्टि की.

 

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने शव देखा तो गले पर फांसी का कोई स्पष्ट निशान नहीं था. पेट फूला था और शरीर काले पड़ चुके थे. बाएं हाथ के अंगूठे पर गहरी नीली स्याही जैसा निशान भी मिला. परिजनों ने पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है.

 

घटना के बाद से पत्नी फरार 

आवेदन में यह भी कहा गया है कि शवगृह में एक महिला खुद को अधिवक्ता रश्मि मेहता बताकर वीडियो और फोटो बनाने से रोक रही थी. फिलहाल मृतक की पत्नी शिवानी शंकर घर से फरार बताई जा रही है.

 

परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही