- बूथ से प्रदेश तक किसान मोर्चा को मजबूत करना पहली प्राथमिकता: अर्जुन सिंह
Ranchi News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह का पदभार ग्रहण समारोह हुआ. जहां उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई.
इसे भी पढ़ें:
https://lagatar.in/prince-khans-brother-bunty-nabbed-before-leaving-for-dubai-police-apprehended-him-in-kolkata!!customEmbedTag
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने अर्जुन सिंह को बधाई दी. उन्होंने कहा कि किसान मजबूत होगा, तभी देश मजबूत होगा. किसान आत्मनिर्भर होगा, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा. उन्होंने 2029 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर काम करने की अपील की.
सहाय ने कहा कि किसान मोर्चा को गांव और पंचायत तक पहुंचाना होगा. किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करना होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान हित की योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचानी होगी.
नवनियुक्त अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी. किसान मोर्चा प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचेगा. संगठन को और मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता है.
उन्होंने कहा कि किसानों की कोई जाति नहीं होती. देश का हर नागरिक किसान है. किसान मोर्चा को किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाना होगा. अर्जुन सिंह ने राज्य सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के समय किसानों से कई वादे किए थे. लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया. उन्होंने यूरिया और धान की कीमत का मुद्दा भी उठाया. कहा कि सरकार के खिलाफ किसान मोर्चा आंदोलन तेज करेगा.
प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि अर्जुन सिंह के नेतृत्व में मोर्चा और मजबूत होगा. अमर कुमार बाउरी ने कहा कि किसान मोर्चा पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है. किसानों के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठानी होगी. प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने अर्जुन सिंह को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. निवर्तमान अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि किसान मोर्चा मजबूत होगा, तो संगठन भी मजबूत होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
