Search

 
 
 

Ranchi News: PM मोदी, शाह व CM योगी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, नगड़ी थाने में FIR

राजधानी रांची में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: राजधानी रांची में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जानकारी के अनुसार, नगड़ी निवासी अलीम अंसारी पर आरोप है कि उसने एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक नवीन जायसवाल के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी की. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वीडियो में जान से मारने जैसी धमकी भी दी गई है.

 

लिखित शिकायत मिलने के बाद नगड़ी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, उसके स्रोत और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही