Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः राहे, सिल्ली और मुरी की खबरें

Advertisement
Advertisement

राहे के सुअरमारा में भालू के हमले से युवक घायल

Ranchi: राहे प्रखंड क्षेत्र के अम्बाझरिया पंचायत अंतर्गत सुअरमारा गांव में भालू के हमले से 27 वर्षीय युवक डोमन मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह 5 बजे डोमन मुंडा घर से शौच के लिए जंगल गया था. शौच से वापस लौटने के क्रम में झाड़ी निकल कर भालू ने हमला कर दिया. ताकत के साथ इसने भालू का मुकाबला किया. जिस वजह से भालू भाग गया. घटना की जानकारी मिलने पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो गांव पहुंचे और एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायल को रिम्स भेजा. साथ ही वन विभाग से बात कर इलाज के लिए मुआवजा देने को कहा. मौके पर उत्तम सरदार,त्रिभुवन सरदार,कांदरू मुंडा, गौतम सरदार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. इधर, सूचना मिलने के बाद सुवरमारा गांव पहुंचकर भालू के हमले से घायल डोमन मुण्डा को तत्काल सहयोग राशि वन विभाग के द्वारा जिला परिषद सदस्य बादल कुमार महतो की उपस्थिति में दी गई. वन विभाग पदाधिकारी राजू महतो के द्वारा घायल की पत्नी को सहायता दी गई. ---------- [caption id="attachment_769169" align="aligncenter" width="1024"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-83.jpg"

alt="" width="1024" height="768" /> सिल्ली में केनरा बैंक की शाखा का उद्घाटन[/caption]

सिल्ली में केनरा बैंक की शाखा का उद्घाटन

सिल्लीः केनारा बैंक के जनरल मैनेजर श्रीकांत जोशी के मार्गदर्शन में सिल्ली प्रखंड क्षेत्र के साहेब बांध तालाब के पास जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी के द्वारा फीता काटकर नई शाखा का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम के दौरान बिना चौधरी ने कहा कि केनरा बैंक जैसे बड़े बैंक की शाखा खुलने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी मदद मिलेगी एवं सुदूर क्षेत्र के लोगों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. वहीं केनरा बैंक के सर्किल ऑफिस के मंडल प्रबंधक प्रशांत सिंह ने कहा कि यह बैंक लोगों को काफी लाभान्वित करेगा तथा किसानों और व्यवसायी वर्गों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण भी उपलब्ध कराएगा. क्षेत्र के विकास की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनोद साहू, इंद्रसेन सिंह, उप प्रमुख आरती देवी, आईडीबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक कल्याण सिंह, व्यवसायी वर्ग के अरविंद कुशवाहा, राजेश साहू, मानिक दत्ता, अशोक सिंह, नौरतम गोराई समेत दर्जनों ग्रामीण मैजूद रहे. रूडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन किये. साथ ही केनरा बैंक सिल्ली के प्रबंधक सुब्रतो नायक, अधिकारी राजीव लकड़ा.रुडसेट संस्थान वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार,  संकाय जगदीश चन्द्र महतो , दशरथ कुमार, माहेश रूहीदास उपस्थित थे. ------------ [caption id="attachment_769168" align="aligncenter" width="960"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-73.jpg"

alt="" width="960" height="1280" /> रिटायरमेंट कॉलोनी में नए ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन[/caption]

रिटायरमेंट कॉलोनी में नए ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन

मुरी: सिल्ली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रिटायरमेंट कॉलोनी में सोमवार के दिन नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य सुशील महतो, पंचायत समिति सदस्य (पूर्वी) अरविंद कुमार एवं आजसू के छोटामुरी प्रभारी लक्ष्मण महतो के द्वारा फीता काटकर किया गया. बताते चलें कि विगत सप्ताह दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो को ट्रांसफार्मर की समस्या का मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने विभाग से पहल कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. अतिथियों ने बताया कि क्षेत्र की हर समस्या के समाधान को लेकर विधायक काफी प्रयासरत हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधा प्राप्त हो सके. इस मौके पर अलंकार गुप्ता, आकाश प्रसाद, निखिल सिंह, रोशन कुमार, रतन गुप्ता, प्रेमनाथ प्रजापति, प्रशांतों दे, चंदन कुमार, नरेंद्र प्रसाद, बुलू नाथ, सेमेत दर्जनों कॉलोनी वासी मौजूद थे . ------------ [caption id="attachment_769167" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/5-62.jpg"

alt="" width="1280" height="720" /> दिव्यांग बच्चों के बीच निशुल्क जांच एवं उपकरण का वितरण[/caption]

दिव्यांग बच्चों के बीच निशुल्क जांच एवं उपकरण का वितरण

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र सिल्ली एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुख्यालय के प्रांगण में मंगलवार के दिन समावेशी शिक्षा के तहत निशक्त बच्चों जिनकी आयु 6 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के बीच जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी अंचलाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन आशीष लकड़ा तथा उप प्रमुख आरती देवी की उपस्थिति में कुल 85 उपकरण का वितरण किया गया. जिसमें ट्राई साइकिल तीन बच्चों को, सीपी कुर्सी 10 बच्चों को, रोलेटर चार बच्चों को, व्हीलचेयर आठ बच्चों को, एलवो क्रचेंज दो बच्चों को और सात श्रवण निशक्त बच्चों को कान में सुनने की मशीन का वितरण किया गया. सामग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत 3 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के आयु वाले दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क जांच शिविर का भी आयोजन किया गया था. इस मौके पर दिव्यांग शिक्षक शोभा सिंह, सुरेश महतो, उमेश महतो, मिथुन चंद्र महतो, बीपीओ कृष्णा हेंब्रम, बीआरपी संगीता टोप्पो, मेघनाथ राम, समेत अभिभावक तथा प्रखंड के कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही