Search

 
 
 

Ranchi News : आदिवासी को वनवासी कहे जाने पर संगठनों ने अमित शाह का पुतला फूंका

दिल्ली में हुए जनजातीय संस्कृति समागम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज को वनवासी कहे जाने के विरोध में मंगलवार को अल्बर्ट एक्का चौक में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया.दिल्ली में हुए जनजातीय संस्कृति समागम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज को वनवासी कहे जाने के विरोध में मंगलवार को अल्बर्ट एक्का चौक में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया.
 

Ranchi : दिल्ली में हुए जनजातीय संस्कृति समागम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज को वनवासी कहे जाने के विरोध में मंगलवार को अल्बर्ट एक्का चौक में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया.

 

प्रदर्शन से पहले विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोग जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एकत्र हुए. यहां से उन्होंने पैदल मार्च निकाला, जो शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा. वहां सभा आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया गया.

 

मौके पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, आदिवासी जनपरिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, अभय भुटकुंवर, लक्ष्मी नारायण मुंडा, प्रवीण कच्छप समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

 

मिडिया को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज को वनवासी कहना पहचान, संस्कृति और परंपराओं को कमजोर करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की अपनी अलग धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है.  

 

आदिवासी समाज को उसकी मूल पहचान से दूर करने की कोशिश की जा रही है. आदिवासियों को अलग-अलग वर्गों में बांटकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास हो रहा है. जब सरना धर्म कोड की मांग उठती है, तब सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख नहीं अपनाती.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही