Search

 
 
 

Ranchi News :  राजधानी में पेट्रोल- डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर बोतल-गेलन लेकर पहुंच रहे लोग

राजधानी रांची के पेट्रोल पंप संचालकों व केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के पर्याप्त भंडारण का दावा किया है. इसके बाद भी पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार की स्थिति बन गई है.
 

Ranchi :  राजधानी रांची के पेट्रोल पंप संचालकों व केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के पर्याप्त भंडारण का दावा किया है. इसके बाद भी पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार की स्थिति बन गई है.

 

शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे से ही वाहनों की भीड़ लग गई है. लोग गैलन और बोतल लेकर भी पेट्रोल लेने पंप पहुंच रहे हैं.  कई पेट्रोल पंप ड्राई होने के कारण पहले से ही बंद हो गए हैं.

 

डीपीएस के पास स्थित पेट्रोल पंप पर भी लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है. सुबह 9 बजे स्कूटी, बाइक और कार की लंबी लाइन लगी है. 

Uploaded Image

डीपीएस के पास का पेट्रोल पंप

Uploaded Image

डीपीएस के पास का पेट्रोल पंप

Uploaded Image

 

कडरू पेट्रोल पंप, करमटोली पेट्रोल पंप, बरियातू या राजधानी का कोई भी अन्य पेट्रोल पंप हो, वहां पेट्रोल लेने के लिए वाहनों की लंबी कतार लगी है. कडरू ब्रिज के निकट स्थित पेट्रोल पंप में आज सुबह 6:30 से वाहनों की लंबी कतार दिखाई दी.


Uploaded Image

 

वहीं करमटोली- जेल रोड में आमने-सामने स्थित दो पेट्रोल पंप के पास भी वाहनों की लंबी कतार नज़र आई. इनमें से एक पेट्रोल पंप (नया ) ड्राई होने के कारण बंद हो गया है.

 

Uploaded Image

 

वहीं दूसरे में पेट्रोल पंप (पुराना) तक पहुंचने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. यहां लोग गेट पर 1 घंटे से पेट्रोल पंप खुलने का इंतजार कर रहे थे.

 

पेट्रोल पंप संचालक ने करीब 6:45 बजे पेट्रोल पंप का गेट खोला. लेकिन यहां केवल प्रीमियम पावर पेट्रोल ही मिल रहा था. ऐसे में लोग गैलन और बोतल में प्रीमियम पेट्रोल भरवा रहे थे.


Uploaded Image

 

वहीं रिम्स के ठीक बगल स्थित पेट्रोल पंप में भी सुबह 6:00 से वाहनों की लंबी कतार लगी थी. यहां करीब 7 बजे तक पेट्रोल पंप नहीं खोला गया था. संचालक द्वारा यह कहा जा रहा था कि आधे घंटे में पेट्रोल का रेट तय हो जाएगा, इसके बाद पेट्रोल पंप खोला जाएगा.

 

वहीं बरियातू स्थित पेट्रोल पंप ड्राई होने के कारण बंद पड़ा है. 

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही