Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ी CM से मिले, सभी हुए सम्मानित

Ranchi: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड डेफ(बधिर) क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल और भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टाटा डिगवाडीह स्टेडियम, धनबाद में आयोजित डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट/सीरीज के फाइनल में नेपाल को पराजित कर खिताब जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल देश, बल्कि झारखंड के लिए भी गर्व का विषय है. भारतीय डेफ(बधिर)क्रिकेट टीम में झारखंड के कई खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करना राज्य की खेल प्रतिभा, समर्पण और क्षमता का प्रमाण है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. 

Uploaded Image

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रंजीत कुमार, डेफ क्रिकेट टीम के कप्तान सोनू सिंह, खिलाड़ी रुस्तम हुसैन, शोएब अख्तर, दीपक कुमार और अनुवादक रीमा साहु उपस्थित थीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही