Search

Ranchi News : पुलिस ने बढ़ायी सख्ती, कई इलाकों में एंटी-क्राइम चेकिंग

Ranchi : राजधानी में अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने रविवार की रात कई जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया. एसएसपी के निर्देश पर सिटी, ट्रैफिक और ग्रामीण पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में शहर के कई जगहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया.
 
जानकारी के मुताबिक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, प्रवेश-निकास मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई और कागजातों की पड़ताल की गई. चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों से पूछताछ की गई. 

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि शहर की सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. थाना प्रभारियों को शाम के समय गश्त बढ़ाने और पीसीआर वाहनों को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जांच के दौरान सहयोग करें. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही