Ranchi : राजधानी में दोपहर करीब तीन बजे के बाद हुई आंधी-बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. तेज हवा ओं के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में पेड़ों की डालियां और बिजली के खंभे टूटकर गिर गये हैं. इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है.
रातू रोड, सूचना भवन, रेडियम रोड सहित अन्य इलाकों में पेड़ की बड़ी-बड़ी डालियां टूटकर सड़क पर गिर गई हैं, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ. इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि पीसीआर वाहनों की मदद से टूटी हुई डालियों को हटाया गया, जिससे आवागमन सुचारू हुआ.
नीचे लगी तस्वीरों में देखिए रांची के किन-किन इलाकों में आंधी-पानी से पेड़ व बिजली के खंभे गिरे
कांके रोड में तिरुपति अपार्टमेंट, सिन्हा कंपाउंड के पास बिजली का खंभा गिरा



रांची के इस्ट जेल रोड में तार पर गिरा पेड़


रांची के लाइन टैंक रोड में बिजली के तार पर गिरा पेड़


रांची के बड़ा तालाब इलाके में बिजरी के खंभे पर गिरा पेड़

रांची के सहजानंद चौक के पास गिरी पेड़ की तस्वीर

सूचना भवन के सामने गिरा पेड़

SSP आवास के सामने गिरे पेड़ की डाली को हटाती PCR वैन की पुलिस

मोरहाबादी इलाके में बिजली के तार पर झुकी पेड़ की डाली

क्लब रोड पर बिजली के तार पर गिरा पेड़

मोरहाबादी में बिजली के पोल पर गिरी पेड़ की डाली
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment