- यूरोकिड्स स्कूल के बच्चों ने स्वच्छ भारत के तहत निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक
Ranchi News : यूरोकिड्स प्री-स्कूल, कोकर के छोटे बच्चों ने शनिवार को कोकर बाजार से अखड़ा कोचा तक मार्च रैली निकाली. स्कूली बच्चों ने सिर पर स्वच्छता का संदेश लिखी टोपी पहनकर और हाथों में तख्तियां लेकर एक जागरूकता रैली निकाली. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर रोशनी खलखो बच्चों के साथ रैली में शामिल हुई. उनके साथ नारा भी लगाया.

रैली में शामिल हुई मेयर रोशनी खलखो
मेयर ने अपने संदेश में कहा कि छोटे बच्चे हमें सीख दें रहें है कि हम सब को पहल करनी चाहिए. हर मोहल्ला साफ सुथरा दिखेगा. हमारी राजधानी भी क्लीन रांची होगी. इस तरह की पहल सभी लोग करें तो अपना शहर खूबसूरत हो जाएगा.

मासूम बच्चों ने स्वच्छता का दिया संदेश
कोकर वार्ड-10 की वार्ड पार्षद संगीता देवी, पूर्व पार्षद अर्जुन यादव के नेतृत्व में सफाई अभियान को संचालित किया गया. वार्ड सुपरवाइजर धीरज कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ सफाई अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलखन सिंह कॉलेज कोकर के एनएसएस छात्र और एनसीसी के छात्रों ने बच्चों को सुरक्षित रैली में सहयोग किया. बच्चों के साथ-साथ मार्ग में अनुशासन और ट्रैफ़िक व्यवस्था सही बनाने में सहयोग किया. एनएसएस के प्रभारी प्रो डॉ मनीष टुडू, एनसीसी के प्रभारी प्रो भावना ने अपनी टीम के साथ भरपूर सहयोग किया.
यूरोकिड्स की शिक्षिका टुबा, मीना, अर्पणा, ब्यूटी, अंजली, निकिता, मनीषा, निधि इत्यादि ने नुक्कड़ नाटक कर प्लास्टिक के कुप्रभाव, कचड़ा इधर-उधर फैलाने से नुकसान का संदेश दिया. यूरोकिड्स के निदेशक अनुप राजेश लकड़ा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.