Ranchi: पुरूलिया रोड स्थित संत मारिया महागिरजाघर के पुरोहित आनंद डेविड खलखो को आज कैथलिक कलीसिया के सर्वोच्च संत पिता लियो 14वें ने रांची महाधर्मप्रांत के लिए नए सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया. इसकी आधिकारिक घोषणा रोमन कैथोलिक चर्च के महाधर्माध्यक्ष विसेंट आइंद ने की. इस नियुक्ति से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कलीसियाई गतिविधियों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक कल्याण के कार्यों को गति मिलेगी.
महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने सभी पुरोहितों, धर्मसंघियों और विश्वासियों से अपील की है कि वे नव-नियुक्त सहायक धर्माध्यक्ष के स्वास्थ्य, मार्गदर्शन और उनके जीवन की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की. आने वाले दिनों में नव-नियुक्त सहायक धर्माध्यक्ष के धर्माध्यक्षीय अभिषेक की तिथि की घोषणा की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment