Search

 
 
 

Ranchi News: बेड़ो हत्याकांड का मुख्य आरोपी देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार, 3 जिंदा कारतूस बरामद

रांची पुलिस ने बेड़ो थाना क्षेत्र में हुए चर्चित रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का खुलासा करते हुए मामले के मुख्य आरोपी विकास मुण्डा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची पुलिस ने बेड़ो थाना क्षेत्र में हुए चर्चित रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का खुलासा करते हुए मामले के मुख्य आरोपी विकास मुण्डा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. 


बता दें, 9 जुलाई को बेड़ो थाना क्षेत्र के मधुपुर अखड़ा के पास 26 वर्षीय रविन्द्र मुण्डा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक, बेड़ो के नेतृत्व में विशेष जांच टीम SIT का गठन किया गया था. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार मुख्य आरोपी विकास मुण्डा को गिरफ्तार कर लिया है.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/citizenship-is-not-automatically-lost-due-to-absence-of-a-name-from-voter-list-supreme-court-observation-on-west-bengal-sir

https://lagatar.in/navodaya-vidyalaya-ragging-case-parents-stage-protest-at-school-gate


पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ इलाके में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करना चाहता था. इस दौरान रविन्द्र मुण्डा ने उसे ऐसा करने से रोका, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने रविन्द्र मुण्डा को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. वहीं, घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर-220 और होंडा शाइन मोटरसाइकिल पहले ही जब्त की जा चुकी है.


पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपी विकास महतो और विजय मुण्डा को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. मामले के अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही