Search

 
 
 

Ranchi News : प्रधानमंत्री की अपील का दिखा असर, सोना-चांदी बाजार में घटे ग्राहक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सोना चांदी की खरीदारी कम करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की खपत घटाने की अपील के बाद इसका असर अब बाजारों में भी देखने को मिल रहा है. खासकर सोना-चांदी कारोबार से जुड़े व्यवसायियों के बीच इस बयान को लेकर चर्चा तेज होती देखी जा रही है.
 

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सोना चांदी की खरीदारी कम करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की खपत घटाने की अपील के बाद इसका असर अब बाजारों में भी देखने को मिल रहा है. खासकर सोना-चांदी कारोबार से जुड़े व्यवसायियों के बीच इस बयान को लेकर चर्चा तेज होती देखी जा रही है. 

 

राजधानी रांची के अपर बाजार के सोना-चांदी व्यवसायियों का कहना है कि प्रधानमंत्री की अपील का असर ग्राहकों की सोच पर पड़ रहा है. कई लोग फिलहाल खरीदारी टाल रहे हैं और जरूरत के हिसाब से ही सोना-चांदी खरीद रहे हैं. व्यवसायी अमित सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो अपील की है लोग उसे गंभीरता से ले रहे हैं. बाजार में पहले की तरह ग्राहकों की संख्या थोड़ी कम हुई है.

 

हालांकि शादी विवाह के सीजन में जरूरी खरीदारी अब भी जारी है. वहीं, दूसरे कारोबारी का कहना है कि आर्थिक अनिश्चितता और बढ़ती महंगाई का असर पहले से ही बाजार पर था लेकिन प्रधानमंत्री के बयान के बाद लोग खर्च को लेकर और सतर्क हो गए हैं. फिलहाल  कारोबारियों की बाजार की स्थिति पर नजर हैं और पहुंच रहे ग्राहकों के रुख को समझने की कोशिश कर रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही