Search

Ranchi News: प्रिंस खान ने पॉल ज्वेलर्स के मालिक व बिल्डर से मांगी 5-5 करोड़ की रंगदारी

Ranchi : पाकिस्तान में रह रहा अपराधी प्रिंस खान ने अब राजधानी रांची के पॉल ज्वेलर्स के मालिक सुमन पॉल और बिल्डर उदय शंकर से 5-5 करोड़ की रंगदारी मांगी है. सुमन पॉल से रंगदारी की मांग चार जून की रात 9.50 बजे की गई है. जबकि उदय शंकर से पांच जून की रात 10.30 बजे. रंगदारी की मांग एक ही मोबाइल नंबर (971545920432) से की गई है. दोनों कारोबारियों ने लालपुर थाना में प्रथामिकी दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.
  • - पिछले एक सप्ताह में रांची के चार कारोबारियों से प्रिंस खान ने मांगी रंगदारी.

Ranchi : पाकिस्तान में रह रहा अपराधी प्रिंस खान ने अब राजधानी रांची के पॉल ज्वेलर्स के मालिक सुमन पॉल और बिल्डर उदय शंकर से 5-5 करोड़ की रंगदारी मांगी है. सुमन पॉल से रंगदारी की मांग चार जून की रात 9.50 बजे की गई है. जबकि उदय शंकर से पांच जून की रात 10.30 बजे. रंगदारी की मांग एक ही मोबाइल नंबर (971545920432) से की गई है. दोनों कारोबारियों ने लालपुर थाना में प्रथामिकी दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इससे पहले प्रिंस खान ने अल्बर्ट एक्का चौक स्थित जलजोगा रेस्टूरेंट के मालिक समीर घोष और कैपिटल हिल होटल के मालिक से रंगदारी की मांग की थी. दोनों से अलग-अलग तारीखों को संपर्क करके 1-1 करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की गई थी. इन मामलों की जांच पुलिस कर ही रही थी, तब तक ज्वेलर्स व बिल्डर से रंगदारी की मांग ने शहर के कारोबारियों को परेशान कर दिया है. 

प्रिंस खान द्वारा रंगदारी की मांग किये जाने के बाद एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) ने गैंग के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरु किया है. एटीएस ने एक साथ रांची, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो व पलामू में छापेमारी शुरु की है. पुलिस को पता है कि इन जिलों में सक्रिय स्थानीय आपराधिक गिरोह के जरिये ही प्रिंस खान व्यवसायियों को धमकी देता है और रंगदारी वसूलता है. रंगदारी नहीं देने पर स्थानीय गुर्गों की मदद से उन पर हमला करवाता है.

प्रिंस खान व उससे जुड़े आपराधिक गिरोहों के अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के साथ-साथ पुलिस ने उन व्यवसायियों को सुरक्षा भी मुहैया करायी है, जिनसे रंगदारी की मांग की गई है. 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही