Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम, 119 मामलों से 73 का मौके पर हुआ समाधान

बुधवार को रांची जिले के सभी थाना एवं ओपी में साप्ताहिक जनशिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत आम लोगों की शिकायतें सुनी गई. जहां कई शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: बुधवार को रांची जिले के सभी थाना एवं ओपी में साप्ताहिक जनशिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत आम लोगों की शिकायतें सुनी गई. जहां कई शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया गया. 


वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) रांची लोअर बाजार थाना, पुलिस अधीक्षक (नगर) गोन्दा थाना, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रातू थाना तथा पुलिस अधीक्षक (यातायात) धुर्वा थाना में उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए. वहीं जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारी भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मौजूद रहकर लोगों से शिकायतों का समाधान किया. 

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/liquor-scam-acb-summons-three-excise-department-officials-questioning-scheduled-for-august-4

https://lagatar.in/former-jpsc-chairman-l-kyangte-was-questioned-by-the-cid-for-a-second-day-and-released-late-in-the-evening

 

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थानों में करीब 119 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 73 मामलों का त्वरित निष्पादन उसी दिन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों की जांच जारी है.

 

इस दौरान तीन संवेदनशील मामले भी सामने आए, जिन पर एसएसपी रांची के निर्देश पर संबंधित थानों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. रांची पुलिस ने बताया कि जनशिकायत समाधान से आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही