Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: राकेश सिन्हा का बाबूलाल मरांडी को खुला पत्र, कहा- प्रेस वार्ता और पत्रों से नहीं चलेगी राजनीति

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को खुला पत्र लिखकर उन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी जनता के मुद्दों पर गंभीर विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय प्रेस वार्ता, बयानबाजी और सरकार को पत्र लिखने की राजनीति कर रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को खुला पत्र लिखकर उन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी जनता के मुद्दों पर गंभीर विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय प्रेस वार्ता, बयानबाजी और सरकार को पत्र लिखने की राजनीति कर रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें:

राकेश सिन्हा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी सरकार पर लगातार आरोप लगाते हैं लेकिन राज्य के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आदिवासी-मूलवासी हितों पर कोई ठोस सुझाव नहीं देते. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी राजनीति केवल सरकार के खिलाफ माहौल बनाने तक सीमित हो गई है.

 

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में झारखंड को बेरोजगारी, पलायन और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा. ऐसे में बाबूलाल मरांडी को पहले यह बताना चाहिए कि उस समय इन समस्याओं के लिए कौन जिम्मेदार था.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि जब झारखंड के अधिकार, केंद्र से बकाया राशि या राज्य के हितों की बात आती है, तब बाबूलाल मरांडी की आवाज उतनी मुखर नहीं दिखती. उन्होंने आरोप लगाया कि वह हर मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश करते हैं.

 

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का दायित्व केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस करना या पत्र लिखना नहीं है. इस पद की जिम्मेदारी जनता के हितों की रक्षा करना, रचनात्मक सुझाव देना और लोकतंत्र को मजबूत करना भी है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड की जनता अब काम और विकास देखना चाहती है, केवल आरोप और राजनीतिक बयानबाजी नहीं. उन्होंने बाबूलाल मरांडी से आग्रह किया कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य के हित में ठोस सुझाव दें और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही