Search

 
 
 

Ranchi News: एक्शन में रांची नगर निगम, मोराहबादी के 80 वेंडरों को थमाया ‘कारण बताओ नोटिस’

नगर निगम ने मोराहबादी वेंडिंग जोन-2 में जांच अभियान चलाया. जहां दुकानदार नगर निगम द्वारा जारी निर्देशों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन करते पाए गए. जिसके बाद निगम के अधिकारी एक्शन में आते हुए मौके पर 80 वेंडरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें
  • वेंडरों को 48 घंटे के भीतर शपथ-पत्र के साथ जवाब देने का निर्देश

Ranchi: नगर निगम ने मोराहबादी वेंडिंग जोन-2 में जांच अभियान चलाया. जहां दुकानदार नगर निगम द्वारा जारी निर्देशों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन करते पाए गए. जिसके बाद निगम के अधिकारी एक्शन में आते हुए मौके पर 80 वेंडरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया. 

Uploaded Image
जांच में पाया गया कि आवंटित वेंडरों ने अपनी दुकान दूसरे को किराये पर दे रखी हैं, कई लाभुकों ने दुकान आवंटित होने के बावजूद अब तक व्यवसाय शुरू नहीं किए है.  कुछ दुकानों में नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायत एवं पुष्टि हुई, जबकि कुछ लाभुक दुकान आवंटित होने के बावजूद सड़क किनारे अवैध रूप से व्यवसाय करते हुए पाए गए.

 

इसे भी पढ़ें:


निगम के अधिकारी ने निर्देश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को 48 घंटे के भीतर शपथ-पत्र (Affidavit) के साथ अपना स्पष्टीकरण नगर निगम में जमा करने को कहा है. नगर निगम ने कहा कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर संबंधित वेंडरों के खिलाफ नगर निगम के प्रावधानों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें दुकान आवंटन निरस्त करने सहित अन्य कार्रवाई भी शामिल हो सकती है.


नगर निगम ने सभी वेंडरों से अपील की है कि वे आवंटन की शर्तों एवं निगम के नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा वेंडिंग जोन की व्यवस्था, स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही