Search

 
 
 

Ranchi News : पेट्रोल-डीजल किल्लत से रांचीवासी बेहाल, कई पंप बंद, कई में सीमित मिल रहा तेल

पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रुपए की वृद्धि और किल्लत की खबरों के बीच राजधानी रांची में दूसरे दिन भी तेल को लेकर त्राहिमाम की स्थिति दिख रही है. लोग पेट्रोल-डीजल के लिए एक पेट्रोल पंप से दूसरे पेट्रोल पंप के चक्कर लगा रहे हैं.
 
  • Lagatar.in ने सुबह 7 से 7:30 बजे तक शहर के 7 पेट्रोल पंपों का लिया जायजा
  • 4 पेट्रोल पंप बंद मिले
  • एक में केवल डीजल मिल रहा था
  • एक में 'पेट्रोल नहीं ' का पोस्टर लगा है
  • दुपहिया वाहन चालकों को200, कार चालकों को 500 का मिल रहा है पेट्रोल

Ranchi :  पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रुपए की वृद्धि और किल्लत की खबरों के बीच राजधानी रांची में दूसरे दिन भी तेल को लेकर त्राहिमाम की स्थिति दिख रही है. लोग पेट्रोल-डीजल के लिए एक पेट्रोल पंप से दूसरे पेट्रोल पंप के चक्कर लगा रहे हैं.

 

जिस पेट्रोल पंपों पर तेल मिल रहा है, वहां सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है. कुछ लोग तो गैलन और बोतल में भी पेट्रोल-डीजल स्टॉक कर रहे हैं. 

 

Uploaded Image

लगातार डॉट इन के संवाददाता ने सुबह 7 बजे से 7:30 बजे तक शहर के 7 पेट्रोल पंपों का जायजा लिया. इस दौरान चार पेट्रोल पंप ड्राई होने के कारण बंद मिले. वहीं एक पेट्रोल पंप पर सिर्फ डीजल मिल रहा था, वहां पेट्रोल खत्म हो चुका था.

 

Uploaded Image

 

हरमू रोड के दो पेट्रोल पंपों में से सिर्फ एक खुला है. हरमू नदी के नजदीक वाले पेट्रोल पंप में केवल डीजल मिल रहा है. ऐसे में जिन्हें पेट्रोल लेना है, वे बिना तेल लिए मायूस लौट रहे हैं. हालांकि पेट्रोल पंप में डीजल लेने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. 

 

Uploaded Image

 

वहीं शनि मंदिर के निकट स्थित पेट्रोल पंप बंद पड़ा था, वहां सैकड़ों की संख्या में लोग अपने वाहन लगाए सुबह 6:00 से ही खड़े थे. वहां के पेट्रोल पंप कर्मियों ने लोगों को करीब 2 घंटे के बाद पेट्रोल पंप खुलने का आश्वासन दिया था.

 

Uploaded Image

 

दूसरी तरफ कांके रोड में मारुति शोरूम के बगल में स्थित पेट्रोल पंप पर भी दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. कांके रोड के बजरंगबली मंदिर के निकट का पेट्रोल पंप बंद था. पेट्रोल पंप कर्मी 1 से 2 घंटे के बाद खुलने का आश्वासन दे रहे थे.

 

Uploaded Image

 

जबकि करम टोली- जेल मोड रोड स्थित दोनों पेट्रोल पंप बंद मिले. इनमें से एक में 'पेट्रोल नहीं ' का पोस्टर लगा था. वहीं रिम्स के बगल में स्थित पेट्रोल पंप में भी वाहनों की लंबी कतार लगी हुईथी.

Uploaded Image

 

दो पहिया वाहन चालकों ने बताया कि जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल मिल रहे हैं, वहां मात्र 200 रुपए का ही पेट्रोल दिया जा रहा है. जबकि कार चालकों ने बताया कि उन्हें अधिकतम 500 रुपए का ही पेट्रोल मिल पाया है. 

 

Uploaded Image

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही