Search

 
 
 

Ranchi News :  समाजसेवी बजरंग महतो से 50 लाख रंगदारी की मांग

जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर निवासी समाजसेवी बजरंग महतो से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई करने की धमकी दी गई है.  इस संबंध में बजरंग महतो ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
 

Ranchi:  जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर निवासी समाजसेवी बजरंग महतो से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई करने की धमकी दी गई है.  इस संबंध में बजरंग महतो ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. 

 

पीड़ित बजरंग महतो ने प्राथमिकी में बताया है कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी एक विदेशी नंबर से उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया. मैसेज भेजने वाले ने दो दिनों के भीतर 50 लाख देने को कहा. रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने  और कार्रवाई करने की धमकी दी. पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग की है. 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी देने में इस्तेमाल किए गए नंबर की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है. साइबर एंगल से भी पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही