Ranchi : राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र के डैम साइड एरिया में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. नाबालिग बच्ची कक्षा छह की छात्र है. जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप है, वह भी उसी मुहल्ले का रहने वाला है. घटना 21 सितंबर की शाम की है. घटना के बाद से आरोपी फरार है.
जानकारी के मुताबिक 21 सितंबर को कक्षा छह में पढ़ने वाली बच्ची घर में अकेली थी. इसी दौरान आरोप युवक घर में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोप फ़रार हो गया है.
बताया जाता है कि आरोपी युवक नशा का आदि है और मुहल्ले में बदनाम है. इस घटना से पहले भी उस पर कई तरह के आरोप लग चुके हैं. कुछ मामले थाना तक भी पहुंचे थे.