Search

 
 
 

Ranchi News: रैपिडो चालक से लूटकांड का खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में रैपिडो चालक से लूट की घटना का खुलासा किया है. साथ ही इस मामले में दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस के मुताबिक, 26 जून की रात करीब एक बजे बड़ा तालाब स्ट्रीट के पास लूट की वारदात हुई थी
 

Ranchi: रांची पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में रैपिडो चालक से लूट की घटना का खुलासा किया है. साथ ही इस मामले में दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस के मुताबिक, 26 जून की रात करीब एक बजे बड़ा तालाब स्ट्रीट के पास लूट की वारदात हुई थी, जहां बदमाशों ने रैपिडो चालक जख्मी प्रताप कुमार उर्फ मुकेश (18) पर चाकू से हमला कर उसकी बाइक लूट ली थी. पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई थी. 

 

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पवन कुमार मिश्रा और केशव सिंह को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई बाइक, घटना में प्रयुक्त स्टील का फोल्डिंग चाकू तथा एक-एक मोबाइल फोन बरामद किया. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और इनका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है.

 

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार मिश्रा के खिलाफ रांची के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं. वहीं आरोपी केशव सिंह के विरुद्ध भी सुखदेवनगर, रातू और कोतवाली समेत विभिन्न थानों में लूट, चोरी, पॉक्सो तथा अन्य संगीन धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही