Ranchi : विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष "विद्युत शिकायत निवारण शिविर" आयोजित किए जाएंगे. यह अभियान 11 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा. शिविरों का आयोजन रोजाना पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक किया जाएगा.
विभाग की ओर से बताया गया है कि इन शिविरों में बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर से जुड़ी समस्या, बकाया राशि, नए कनेक्शन, बिजली आपूर्ति और अन्य विद्युत शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा. उपभोक्ता अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर सीधे अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे.
तिथिवार शिविर स्थलों में 11 मई को पंचायत भवन सुकुरहुटु, कोकर ग्रामीण शक्ति उपकेंद्र और खूंटी शक्ति उपकेंद्र शामिल हैं. 12 मई को आईटीआई रोड शक्ति उपकेंद्र और बूटी मोड़ स्थित पीताम्बरा पैलेस में शिविर लगेगा. 13 मई को विधानसभा (पुराना) शक्ति उपकेंद्र और हरमू शक्ति उपकेंद्र में शिविर आयोजित होगा.
इसी तरह 14 मई को सेवा सदन अपर बाजार और मोरहाबादी शक्ति उपकेंद्र, 15 मई को ईटकी शक्ति उपकेंद्र, बुंडू अनुमंडल कार्यालय और तोरपा शक्ति उपकेंद्र में शिविर लगाया जाएगा. 17 मई को ठाकुरगांव पंचायत भवन, कोकर विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय और बेड़ो शक्ति उपकेन्द्र में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जाएंगी.
20 मई को कचहरी कार्यालय न्यू मार्केट और बरियातू के पानी टंकी शक्ति उपकेंद्र में शिविर आयोजित होगा. वहीं, 23 मई को कांके प्रखंड कार्यालय और कोकर विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय में शिविर लगेगा. 26 मई को राजभवन शक्ति उपकेंद्र और चुटिया पावर हाउस चौक में उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया जाएगा.
27 मई को चान्हो और तमाड़ ब्लॉक कार्यालय में शिविर लगेगा, जबकि 30 मई को मैकलुस्कीगंज ब्लॉक कार्यालय, सिल्ली ब्लॉक कार्यालय और खूंटी शक्ति उपकेन्द्र में शिविर आयोजित किए जाएंगे.
विद्युत अधीक्षण अभियंता ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment