Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : रिटायर्ड सैनिक को धमकी, खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर दुकान बंद कराने की दी धमकी

Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली थाना में क्षेत्र में सेवानिवृत सैनिक नरेश प्रसाद मेहता ने मितल भंडार के मालिक, राहुल अग्रवाल और दो हथियारबंद लोगों पर दुकान में घुसकर धमकी देने का आरोप लगाया है. शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर फर्जी केस में फंसाने और दुकान बंद कराने की धमकी दी.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली थाना में क्षेत्र में सेवानिवृत सैनिक नरेश प्रसाद मेहता ने मितल भंडार के मालिक, राहुल अग्रवाल और दो हथियारबंद लोगों पर दुकान में घुसकर धमकी देने का आरोप लगाया है. शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर फर्जी केस में फंसाने और दुकान बंद कराने की धमकी दी.

पीड़ित नरेश प्रसाद मेहता ने बताया कि लालजी हिरजी रोड स्थित श्रीराम कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर में संचालित उनकी दुकान “स्पोर्ट्स जंक्सन इंटरप्राइजेज” में मित्तल भंडार के मालिक और दो अन्य हथियारबंद व्यक्ति पहुंचे. इनमें से एक ने अपना नाम आरके गर्ग बताते हुए खुद को इनकम टैक्स कमिश्नर बताया. शिकायत के अनुसार, उन्होंने इनकम टैक्स फाइल खुलवाकर झूठे केस में फंसाने और दुकान बंद करवाने की धमकी दी.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि उनके साथ मौजूद एक गनमैन नीले रंग का सफारी सूट पहने हुए था और उसके कंधे पर दो नली वाली बंदूक टंगी थी. आरोप है कि तीनों ने कहा कि “एसपी, एसएसपी और डीसी भी तुम्हें नहीं बचा सकते.”

नरेश मेहता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके दुकान मालिक के बेटे सर्वेश बागला को  कॉल कर राहुल अग्रवाल ने खुद को असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स ऑफिसर बताते हुए मामले को “सेटलमेंट” करने की बात कही और धमकी दी.

पीड़ित ने कहा है कि इस घटना से उनका पूरा परिवार दहशत में हैं. उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके या उनके व्यापार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए मितल भंडार और राहुल अग्रवाल जिम्मेदार होंगे. कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही