Search

 
 
 

Ranchi News : मांडर में स्वयं सहायता समूहों को मिली गेहूं प्रसंस्करण मशीन  व मिनी राइस मिल

मांडर प्रखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने वेजफेड के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों एवं प्राथमिक सहकारी समितियों के बीच गेहूं प्रसंस्करण मशीन और मिनी राइस मिल का वितरण किया. कार्यक्रम में कुल 40 प्रसंस्करण इकाइयां सौंपी गई.
 

Ranchi : मांडर प्रखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने वेजफेड के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों एवं प्राथमिक सहकारी समितियों के बीच गेहूं प्रसंस्करण मशीन और मिनी राइस मिल का वितरण किया. कार्यक्रम में कुल 40 प्रसंस्करण इकाइयां सौंपी गई.

 


इस दौरान प्राकृतिक आपदाओं एवं दुर्घटनाओं से प्रभावित 65 लाभुकों के बीच कुल 17 लाख 24 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक भी वितरित किए गए.मंत्री ने कहा कि यह पहल केवल मशीन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण प्रयास है.

 

 

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से परिवार, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होती है.साथ ही किसानों और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. कई किसान समूह जलाशयों में केज के माध्यम से मत्स्य पालन कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं. इसके अलावा गाय, बकरी, मुर्गी और भेड़ पालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि किसानों की अतिरिक्त आय सुनिश्चित हो सके.


मंत्री ने बताया कि कम पानी में होने वाली मड़ुवा (रागी) की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार प्रति एकड़ तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है.उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की.

 

कार्यक्रम में कहा गया कि कृषि आधारित प्रसंस्करण इकाइयों को गांव स्तर तक पहुंचाने से स्वयं सहायता समूहों को स्थानीय स्तर पर कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण की सुविधा मिलेगी. इससे उनकी आय बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित उद्यमिता को बल मिलेगा.मौके पर वेजफेड के एमडी अभिनव मिश्रा, अंचलाधिकारी चंचला कुमारी, डीपीएम अभिषेक चांद, प्रमुख फिलिप सहाय एक्का समेत कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही