Search

 
 
 

Ranchi News : आस्था का महापर्व छठ में सूप-दउरा हुआ महंगा, 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

Ranchi News : छठव्रती अपनी जरूरत के अनुसार पूजा सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं. इस बार पिछले साल की तुलना में कीमतों में 50 से 100 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है. दुकानदार मुहम्मद यासीन ने बताया की बकरी बाजार में सूप दवरा के करीब 12 दुकानें सजी हैं.
 
महापर्व छठ में सूप-दउरा हुआ महंगा
  • बिहार का गागर झारखंड में बिक रहा है 50 रुपया पीस
  • पिछले साल के मुकाबले 50 से 100 रुपए तक बढ़े दाम

Ranchi News : छठ महापर्व को लेकर बकरी बाजार, मोरहाबादी, जिला स्कूल में रौनक बढ़ गई है. छठ पूजा 13 नवंबर से छठ पूजा शुरू हो जाएगा. इस अवसर पर बाजार में बांस से बने सूप, दउरा, सूपली और पंखा खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.

 

छठव्रती अपनी जरूरत के अनुसार पूजा सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं. इस बार पिछले साल की तुलना में कीमतों में 50 से 100 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है. दुकानदार मुहम्मद यासीन ने बताया की बकरी बाजार में सूप दवरा के करीब 12 दुकानें सजी हैं.

 

यहां दुकानदार अपने स्तर से धनबाद, दुमका, पुरुलिया, सिमडेगा और लोहरदगा से बांस के बने पूजा सामग्री मंगवाकर बेच रहे है. इस बार करीब 50 हजार सूप, 6 हजार दउरा,4 हजार सूपली और 4 हजार पंखे, टोकरी-2000-3000 तक 11 नम्बर तक बेचा जा चुका है.

 

दुकानदार मुजाहिद ने बताया की इस बार दुमका जिले से करीब 5 हजार सूप मंगाए हैं. छोटे सूप की कीमत 90 से 120 रुपए और बड़े सूप की कीमत 150 से 180 रुपए तक है. पिछले साल 80 से 100 रुपए में मिलने वाला सूप इस बार 120 रुपए तक बिक रहा है.

 

बिहार के सगीर अहमद ने बताया कि बिहार का गागर झारखंड में डंभा करीब 5 गाड़ी मंगाये गए है.एक गाड़ी में करीब 200 बोरी रहता है.पिछले साल 20-25 रूपये में बिका था. इस बार इसका 40-50 रुपया हो गया है.

 

वहीं, दउरा सूप बेचेन वाले बिंदू देवी ने बताया कि वह अपने पूर्वजों से मिले व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं.खूंटी का छोटा दउरा 300 रुपए और दुमका का बड़ा दउरा 750 रुपए में बिक रहा है. इस बार सूप और दउरा की कीमतों में 100 से 200 रुपए तक की वृद्धि हुई है.

 

जाने छठ पूजा सामग्रीयों के दाम

छोटा सूप-90-120 रूपये, बड़ा सूप 150-180, सूखा लकड़ी-260 -800 रूपये बोझा, डंभा-40-50 रूपये, दवरा-300-750, अर्घ पता -10 एक बंडल 5-6 पीस, नारियल -35 रूपया, कसेली-2 रुपए पीस, अखरोट -5 रुपया, पिसता बदाम-2 रुपए पीस बाजार में मिल रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही