Search

 
 
 

Ranchi News: दक्षिण पूर्व रेलवे को मिला नया अपर महाप्रबंधक, मनीष जैन ने संभाला कार्यभार

वरिष्ठ रेल अधिकारी मनीष जैन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के नए अपर महाप्रबंधक (एजीएम) का पदभार संभाल लिया है. इससे पहले वह मेट्रो रेलवे कोलकाता में प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी थे. मनीष जैन वर्ष 1990 बैच के आईआरएसएमई अधिकारी हैं.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: वरिष्ठ रेल अधिकारी मनीष जैन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के नए अपर महाप्रबंधक (एजीएम) का पदभार संभाल लिया है. इससे पहले वह मेट्रो रेलवे कोलकाता में प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी थे. मनीष जैन वर्ष 1990 बैच के आईआरएसएमई अधिकारी हैं.

Uploaded Image

मनीष जैन भारतीय रेल में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. वह हावड़ा के मंडल रेल प्रबंधक रहे हैं. उन्होंने रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी सेवाएं दी हैं. इसके अलावा उन्होंने इरकॉन, कॉनकॉर और राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में उच्च पदों पर कार्य किया है. मनीष जैन को रेल अभियांत्रिकी और परिचालन का बड़ा अनुभव है. उन्होंने अमेरिका और कनाडा में भी प्रशिक्षण लिया है.

 

इसे भी पढ़ें:

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही