Search

Ranchi News : रातू में पैसे के विवाद में चाकूबाजी, चार लोग घायल

Ranchi : राजधानी रांची के रातु थाना क्षेत्र के झबराटांड़ में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवाद के दौरान चाकू से हमला और मारपीट में एक युवक समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
 
जानकारी के अनुसार, झबराटांड़ निवासी ओम कुमार साहू करीब 11 बजे घर पहुंचे थे. इसी दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर परिवार के बीच कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उनके चाचा छोटन साहू और उनके दोनों बेटे सूरज साहू और आकाश साहू ने हमला कर दिया.

पीड़ित ओम कुमार साहू ने आरोप लगाया है कि चाकू से किए गए हमले में उनके गले में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद सात टांके लगाने पड़े, वहीं, उनके पिता सरजू साहू की पीठ में चोट आई. उनके भाई बजरंग और बहन चंचल को भी मारपीट में चोट लगी. सभी घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर रातु थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही