Search

Ranchi News: जिला अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक न्यूरो फिजियोलॉजी लैब

Ranchi: जिला अस्पताल रांची में मरीजों को बेहतर जांच सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. यहां अत्याधुनिक न्यूरो फिजियोलॉजी लैब का शुभारंभ किया गया. लैब का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने किया. इस मौके पर उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह भी मौजूद रहे.
 
यह लैब राज्य के जिला अस्पतालों में अपनी तरह की पहली सुविधा बताई जा रही है. अब मरीजों को न्यूरोलॉजिकल जांच के लिए बड़े शहरों या निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. लैब का मार्गदर्शन डॉ संजीव कुमार शर्मा और डॉ. अहमद हुसैन करेंगे, जिससे विशेषज्ञता के साथ जांच संभव होगी.

Uploaded Image

लैब में NCS, EEG, EMG, VEP और RNST जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी. अब तक ये सुविधाएं झारखंड के किसी भी जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं थीं. इससे खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत मिलेगी.

डॉक्टरों के अनुसार यह लैब मिर्गी, नसों से जुड़ी बीमारियों, मांसपेशियों की समस्या और अन्य न्यूरोलॉजिकल विकारों के सही निदान में मदद करेगी. इसके अलावा श्रवण समस्या से जूझ रहे बच्चों की जांच और इलाज में भी यह सुविधा उपयोगी साबित होगी.ट्रॉमा के मरीजों के लिए भी यह लैब फायदेमंद होगी. इससे अंदरूनी चोट और नसों की क्षति का समय पर पता लग सकेगा, जिससे इलाज में तेजी आएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही